Saturday, February 7, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर पर दबाव बनाने वाला आशिक हेड कांस्टेबल निलंबित

बुलंदशहर: सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर पर दबाव बनाने वाला आशिक हेड कांस्टेबल निलंबित


बुलंदशहर जययात्रा: बुलंदशहर के नगर कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल ने एक इनफ्लुएंसर को जबरन संबंध बनाने का दबाव बनाया। रात भर उसे सोशल मीडिया पर कॉल की जिससे परेशान होकर पीड़िता जनपद बुलंदशहर के एसएसपी कार्यालय पहुंची जिसके बाद एसएसपी ने तत्काल हेड कांस्टेबल कुलदीप राठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए और हेड कांस्टेबल कुलदीप राठी को निलंबित कर दिया।
महिला इनफ्लुएंसर ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर डांस आदि से जुड़ी वीडियो व रील बनाती है। फैज अंसारी नाम का एक सोशल मीडिया यूजर उसे परेशान कर रहा है जो उसकी वीडियो डाउनलोड कर गंदी-गंदी गालियां लिखकर वीडियो अपलोड करता है और उल्टे सीधे कमेंट भी करता है। मामले में बुलंदशहर नगर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया। बताया जा रहा है कि मामले की जांच हेड कांस्टेबल कुलदीप राठी कर रहा था। पुलिस का दावा है कि महिला को थाने आने के लिए कहा लेकिन वह थाने नहीं आई और जांच में सहयोग नहीं किया। महिला ने कुलदीप राठी पर छेड़छाड़, गलत भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उसे बार-बार मिलने के लिए बुलाया और संबंध बनाने का दबाव बनाया।
बुलंदशहर के अपर पुलिस अधीक्षक शंकर प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। हेड कांस्टेबल कुलदीप राठी को फिलहाल निलंबित कर दिया है। मामले की जांच जारी है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments