बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू की पुलिस ने दो कुख्यात गुंडा भाइयों को ढोल-नगाड़ा बजवाकर जिले की सीमा से बाहर कर दिया। गुंडा एक्ट के तहत बिजेंद्र और ओम प्रकाश को छह माह के लिए जिला बदर किया गया है। दोनों असामाजिक तत्व थाना पहासू क्षेत्र के गांव फतेहाबाद के रहने वाले हैं और लंबे समय से इलाके में डर का माहौल बनाया हुआ था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक बिजेंद्र पर 25 गंभीर मुकदमे, जबकि ओम प्रकाश पर 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सार्वजनिक रूप से ढोल-नगाड़ों के साथ कार्रवाई कर संदेश दे दिया कि जिले में गुंडागर्दी और अपराध को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ढोल-नगाड़ों के साथ दो सगे गुंडा भाई को किया गया जिला बदर
RELATED ARTICLES



