Thursday, February 12, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरगंगा होंगी स्वच्छ, शुरू होगी जलापूर्ति

गंगा होंगी स्वच्छ, शुरू होगी जलापूर्ति


बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर में प्रदेश सरकार के बजट में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति के लिए भी राशि जारी की गई है। उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण अधिशासी अभियंता विनय कुमार ने बताया कि जिले में जल जीवन योजना ग्रामीण के तहत 670 गांवों में हर घर नल से जल पंहुचाने का काम चल रहा है। 240 गांवों में टंकी बनकर तैयार हो गई हैं। इनमें अब जल्द ही जलापूर्ति शुरू होगी। दूसरी ओर डीएफओ डॉ. हरेंद्र सिंह का कहना है कि बजट में गंगा को प्रदूषित होने से रोकने के लिए पहल की गई है। विभाग की ओर से गंगा के रामसर साइड में कई महत्वपूर्ण कार्य कराने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा है। वहीं, नरौरा में निर्माणाधीन जैव विविधता पार्क का निर्माण भी जल्द होने की संभावना है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments