बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला को लिफ्ट देकर बाइक सवार युवकों द्वारा पर्स लेकर भागने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आपको बता दें कि थाना शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर मानपुर के रहने वाले केला देवी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह 12 फरवरी को अपने घर से अपनी बहन के घर डिबाई जाने के लिए सुरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पास खड़ी थी। इसी दौरान करीब दस बजे दो व्यक्ति आए और उसे अपने बाइक पर बैठ कर जाने के लिए कहने लगे। बाइक सवार युवकों द्वारा जिद करने पर महिला उनके साथ बाइक पर बैठ गई जैसे ही बाइक बासौटी के पास पहुंची तो आरोपियों ने बाइक रोक ली। इस दौरान एक व्यक्ति ने महिला को रुमाल दिया जिसमें पांच हजार रूपए बंधे हुए थे। आरोपियों ने कहा कि इसे आप रख लो और महिला का पर्स देखने के लिए कहने लगा। महिला इससे पहले कुछ समझ पाती तो आरोपी महिला का पर्स लेकर भाग गए। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। महिला का कहना है कि पर्स में करीब 3500 रूपए और चांदी की पायल थी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बाइक सवारों ने महिला को लिफ्ट देकर छीना पर्स, मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES



