Wednesday, February 18, 2026
HomeFeaturedPAHASU NEWS || पहासू खबरपहासू: आपसी कहासूनी के बाद सड़क पर दो पक्षों में मारपीट का...

पहासू: आपसी कहासूनी के बाद सड़क पर दो पक्षों में मारपीट का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र में मंगलवार रात मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच सड़क पर जमकर लात-घूंसे और डंडे चले। राहगीरों की भीड़ लग गई और किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
बताया जा रहा है कि छोटी सी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में मारपीट में बदल गया। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और रोड पर ही मारपीट शुरू कर दी। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि लोग एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं, जबकि आसपास खड़े लोग बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना पहासू पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments