Friday, February 20, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरमाइक्रो फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ लापता

माइक्रो फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ लापता


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र से माइक्रो फाइनेंस कंपनी का फील्ड कर्मचारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उसके पास कलेक्शन के करीब 85 हजार रुपये और कंपनी का डिजिटल टैबलेट भी था। देर रात तक कर्मचारी का सुराग न लगने पर कंपनी प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद नगर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है। कोचीन (केरल) स्थित मुधूट माइक्रोफिन लिमिटेड की बुलंदशहर शाखा सिविल लाइन, दिल्ली रोड में कार्यरत कर्मचारी करन सिंह, जो कि मूल रूप से अलीगढ़ के गांव मतरोई का निवासी है, मंगलवार को रूटीन कलेक्शन के लिए निकला था। कंपनी की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, करन दोपहर के समय क्षेत्र के गांव पचोता, सिखेडा और मोहन कुटी में महिलाओं से ऋण की किस्तें वसूलने गया था। सीओ प्रखर पाण्डेय का कहना है कि जल्द ही उनकी सकुशल बरामदगी कर खुलासा कर दिया जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments