बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलन्दशहर में जिला जज के नेतृत्व में मॉनिटरिंग सेल की मासिक गोष्ठी आयोजित की गई। इस गोष्ठी में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
गोष्ठी के दौरान लंबित प्रकरणों की समीक्षा, गंभीर अपराधों में त्वरित विवेचना, महिला एवं बाल अपराध से जुड़े मामलों की प्रगति तथा न्यायालय में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए समन्वय बनाकर कार्य किया जाए। बैठक के उपरांत जिला जज, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बाल सम्प्रेक्षण गृह एवं जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बंदियों व बालकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं। व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों, साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता एवं चिकित्सा सुविधाओं की गहन जांच की गई।
डीएम व एसएसपी ने बाल सम्प्रेक्षण गृह व जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
RELATED ARTICLES



