बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में बारात की चढ़त के दौरान मामूली सी बात पर बारातियों का गुस्सा इस कदर भड़क उठा कि उन्होंने कार सवार पिता-पुत्र पर हमला बोल दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मामले में पुलिस ने बारातियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि बताया जा रहा है कि एक शादी समारोह में बारात की चढ़त के दौरान सड़क पर डांस कर रहे बारातियों के बीच से निकलने के लिए कार सवार पिता-पुत्र ने हल्का सा हॉर्न बजा दिया। बस इसी बात पर कुछ बाराती आग-बबूला हो गए और उन्होंने कार रुकवाकर दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ितों में एक एयर फोर्स का जवान और उसके शिक्षक पिता बताए जा रहे हैं। आरोप है कि बारातियों ने दोनों को सड़क पर घेरकर बेरहमी से पीटा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर दोनों को बचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पिता-पुत्र को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपियों बारातियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बारात की चढ़त के दौरान बवाल: हॉर्न बजाने पर एयर फोर्स जवान और शिक्षक पिता को पीटा
RELATED ARTICLES



