बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र के गांव बनैल में गुरुवार रात खुर्जा क्षेत्र के गांव मामन खुर्द से बरात आई थी। द्वार पूजा के दौरान डीजे पर डांस करने और फरमाइशी गीत नहीं बजाने से नाराज कुछ बरातियों ने डीजे संचालक की पिटाई कर दी। इससे बरात में अफरा-तफरी मच गई। डीजे बंद होने पर बरातियों ने हंगामा काटा। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही विवाद करने वाले लोग वहां से भाग गए। स्थिति शांत होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बैठाया और आपसी सहमति से समझौता करा दिया। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस के पहुंचने पर हालात नियंत्रित हो गए और दोनों पक्षों ने समझौते पर सहमति जताई है।
पसंदीदा गाना न बजाने पर बारातियों ने डीजे संचालक को पीटा
0
43
Next article
RELATED ARTICLES


