बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): विधायक लक्ष्मीराज सिंह बुलंदशहर जिले के थाना गुलावठी क्षेत्र के गांव भटौना निवासी होतीलाल के आवास पर पहुंचे जहाँ उन्होंने क्षेत्र में संचालित एवं प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक की। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए गांव की मूलभूत समस्याओं और आवश्यकताओं पर गंभीरता से चर्चा की। बैठक में सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, जल निकासी, नाली निर्माण एवं अन्य जनसुविधाओं से संबंधित विषय प्रमुख रूप से उठाए गए। ग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्याएं एवं सुझाव विधायक के समक्ष रखे जिन पर उन्होंने सकारात्मक आश्वासन दिया।
विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी विकास योजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि गांव का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मिलकर सहभागिता की भावना से कार्य करें। ग्रामीणों ने विधायक के इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही गांव में विकास कार्यों को गति मिलेगी।
गुलावठी: विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने ग्रामीणों संग की सीधी चर्चा, योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
RELATED ARTICLES



