Sunday, September 6, 2026
HomeFeaturedAURANGABAD NEWS || औरंगाबाद खबरऔरंगाबाद: वैगनआर कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप...

औरंगाबाद: वैगनआर कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के औरंगाबाद क्षेत्र मे देर रात पाली मोड़ के पास एक वैगनआर कार ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की सूचना परकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल मे भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि अज़ीज़ाबाद निवासी रोहन पुत्र राजेश और नई बस्ती निवासी सचिन पुत्र रघुवीर नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करते हैं। दोनों अपनी बाइक से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पाली मोड़ के सामने पीछे से आ रही अनियंत्रित वैगनआर कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई व दोनों युवक बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसे रोक लिया और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी लखावटी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी मनोज यादव के अनुसार, परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments