Sunday, September 6, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरकमीशन के रुपयों के विवाद में प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में मारपीट...

कमीशन के रुपयों के विवाद में प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में मारपीट व तोड़फोड़, रिपोर्ट दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र में कमीशन के रुपयों को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने साथियों संग प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट व नकदी चुराने का मामला सामने आया हैं। मामले में पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की जिसके बाद पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी हैं।
आपको बता दें कि गांव ग्यासपुर निवासी पीड़ित जय प्रकाश ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि वह दुष्यंत नामक युवक के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता हैं। उन्होंने ग्यासपुर निवासी सुरेंद्र सिंह की 3.10 बीघा जमीन 95 हजार रुपए प्रति बीधा सोमेंद्र कुमार व इस्लाम को तय की थी। इसके बाद तीन सितंबर को बैनामा हुआ जिसके बाद कमीशन के रुपयों के बंटवारे को लेकर उनका दुष्यंत से विवाद हो गया। आरोप हैं कि सुरेंद्र और उसके भतीजों ने उनके ऑफिस में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट व तोड़फोड़ की। आरोपी ऑफिस में रखा बैग भी चोरी कर ले गए जिसमें सात लाख रुपये थे। कोतवाली नगर प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर सुरेंद्र, प्रेम सिंह के दो बेटों, दुष्यंत कुमार, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments