बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से बुलंदशहर जिले के आहार क्षेत्र में हालात लगातार चिंताजनक होते जा रहे हैं। आहार स्थित सिद्ध बाबा घाट की ओर जाने वाली सड़क का एक हिस्सा गंगा की तेज धारा में समा गया। सड़क का हिस्सा कटने से स्थानीय लोगों और घाट की ओर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सैकड़ों बीघा जमीन पहले ही गंगा में समा चुकी है जिससे किसानों और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने बाढ़ चौकी स्थापित कर दी है। अधिकारियों की निगरानी में क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं, किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए राउंड द क्लॉक पुलिस का पहरा लगाया गया है।
आहार: सिद्ध बाबा घाट की ओर जाने वाली सड़क का एक हिस्सा गंगा में समाया
RELATED ARTICLES


