Monday, February 23, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरदस रूपए का लालच देकर बच्चे के साथ किया कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार

दस रूपए का लालच देकर बच्चे के साथ किया कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र निवासी दस वर्षीय बच्चे को दस रूपए का लालच देकर कुकर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में बच्चे के चाचा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि बच्चे के चाचा ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि दस वर्षीय बच्चा गांव में ही एक दावत में शामिल होने जा रहा था तभी रास्ते में शारुख पुत्र सलीम खान ने उसे रोक लिया और दस रूपए का लालच देकर सरसों के खेत में ले गया और कुकर्म जैसी घटना को अंजाम दिया। इसके बाद बच्चा जैसे तैसे घर पहुंचा और अपने साथ हुई आपबीती बताई। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments