Wednesday, September 2, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरशिकारपुर विधायक अनिल शर्मा का निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम...

शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा का निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक और पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा का बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। विधायक अनिल शर्मा का दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा था। उनके निधन की खबर मिलते ही बुलंदशहर जिले समेत पूरे राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। डॉक्टरों की निगरानी में उनका लगातार इलाज किया जा रहा था, लेकिन बुधवार को उपचार के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने अंतिम सांस ली। अनिल शर्मा शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रह चुके थे। क्षेत्र की राजनीति में उनका लंबा अनुभव और मजबूत पकड़ मानी जाती थी। भाजपा सरकार में वह पूर्व राज्यमंत्री के पद पर भी रह चुके थे। उनके निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गहरा दुख है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments