Wednesday, September 2, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR DEHAT NEWS || बुलंदशहर देहात खबरसुमित हत्याकांड: प्रेमी देवर संग मिलकर पत्नी ने पूरी संपत्ति पर कब्जा...

सुमित हत्याकांड: प्रेमी देवर संग मिलकर पत्नी ने पूरी संपत्ति पर कब्जा करने के लिए पति की गला दबाकर की थी हत्या


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात कोतवाली पुलिस ने गला दबाकर सुमित की हत्या का सफल अनावरण करते हुए हत्या में संलिप्त देवर-भाभी को उनके घर से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान काजल पत्नी सुमित कुमार निवासी ग्राम खेतलपुर भांसोली कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर तथा उमेश पुत्र किशनपाल सिंह निवासी ग्राम खेतलपुर भांसोली थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि मृतक सुमित की पत्नी काजल के अपने देवर उमेश के साथ प्रेम सम्बन्ध थे। पूरी सम्पत्ति पर कब्जा करने के लिए दोनो ने मिलकर गला दबाकर सुमित की हत्या कर दी। 02 सितम्बर 2026 को किशनपाल सिंह निवासी गांव खेतलपुर भांसोली थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर द्वारा थाना कोतवाली देहात पर तहरीर दी कि 31 अगस्त 2026 को उसकी पुत्र वधु द्वारा किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर उसके पुत्र सुमित कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी गयी तथा शव को रस्सी से बांधकर कुन्दे में लटका दिया गया हैं। प्रकरण के सम्बन्ध में जांच/विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में नामजद अभियुक्त मृतक की पत्नी काजल से पूछताछ के दौरान मृतक के भाई उमेश का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने आरोपी देवर-भाभी को जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments