Saturday, February 28, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरसिकंदराबाद: किशोरी को कॉल–मैसेज कर परेशान करने के मामले में दो पर...

सिकंदराबाद: किशोरी को कॉल–मैसेज कर परेशान करने के मामले में दो पर रिपोर्ट दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी को लगातार कॉल और मैसेज कर परेशान करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कैफ और जुनैद नाम के युवक उसकी 14 वर्षीय बहन को लगातार फोन कॉल और मैसेज कर परेशान कर रहे हैं। आरोप है कि बार-बार संपर्क कर मानसिक दबाव बनाया जा रहा था जिससे किशोरी तनाव में आ गई है। परिवार का कहना है कि आरोपियों को कई बार समझाने की कोशिश की गई, लेकिन आरोपी बाज नहीं आए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments