Monday, March 2, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरशिवा ऑटो कार्प कंपनी से 16 लाख रूपए के पार्ट्स चोरी, दो...

शिवा ऑटो कार्प कंपनी से 16 लाख रूपए के पार्ट्स चोरी, दो नामजद पर मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के चंदरू स्थित शिवा ऑटो कार्प कंपनी को चोरों ने अपना निशाना बना लिया। इस दौरान चोर कंपनी से 16 लाख रूपए के पार्ट्स चोरी कर फरार हो गए। कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर ने थाने में तहरीर देते हुए दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आपको बता दें कि शिवा ऑटो कार्प कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर राजेश ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि कंपनी से करीब 16 लाख रुपए के पार्टस चोरी है। वहीं थाना प्रभारी अनिल कुमार शाही का कहना है कि तहरीर के आधार पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व स्याना मंडल मीडिया प्रभारी गौरव त्यागी स्याना की ओर से होली एवं ईद की दिली मुबारकबाद



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments