Thursday, March 5, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरमंदिर से लौटते समय बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या

मंदिर से लौटते समय बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र में होली पर मंदिर से पूजा कर घर लौट रहे युवक की अज्ञात हमलावरों ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, सिकंदराबाद क्षेत्र निवासी अनिल मावी होली के अवसर पर मंदिर में पूजा-अर्चना कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाशों ने अनिल मावी के पेट और सिर में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि मृतक सिकंदराबाद में शाह जी डेरी पर काम करता था। वारदात के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना को लेकर कुछ महत्वपूर्ण जानकारी भी पुलिस को दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों द्वारा युवक का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है।
पुलिस ने मामले में थाना सिकंदराबाद में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में घटना में शामिल कुछ आरोपियों के नाम प्रकाश में आए हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments