Thursday, March 5, 2026
HomeFeaturedCHOLA NEWS || चोला खबरहोली मेला देखने गई नाबालिग के साथ चार आरोपियों ने किया दुष्कर्म,...

होली मेला देखने गई नाबालिग के साथ चार आरोपियों ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग छात्रा के साथ कार सवार युवकों द्वारा अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया हैं। मामले में पीड़िता के चाचा ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की हैं। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही हैं।
आपको बता दें कि 12वीं की छात्रा अपनी मां व चाची के साथ गांव पचौता में होली मेला देखने के लिए गई थी। मेले में कार सवार दो बदमाशों ने छात्रा को जबरन कार में डाला और एक सुनसान जगह ले गए जहां उन्होंने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। तभी एक कार ओर आई उन दोनों युवकों ने भी छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी व युवती पूर्व से एक-दूसरे को जानते है। पुलिस का कहना है कि मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस मामले में छानबीन कर रही हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments