बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र के एनएच-34 पर अरनिया क्षेत्र के रोहिंदा कट के पास मंगलवार की रात बुग्गी से एक बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
दशहरा चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान 36 वर्षीय उपेंद्र निवासी बिहार के जनपद शिवान के रुप में हुई हैं तथा उसके घायल दोस्त गोलू को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
बुग्गी से हुई बाइक की टक्कर, एक मौत व एक घायल
RELATED ARTICLES



