Saturday, March 7, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरमध्य पूर्व तनाव के बीच गैस को लेकर अफवाहों पर विराम, इंडेन...

मध्य पूर्व तनाव के बीच गैस को लेकर अफवाहों पर विराम, इंडेन गैस सर्विस ने कहा— सप्लाई पूरी तरह सामान्य


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में मध्य पूर्व के देशों में बने युद्ध जैसे हालात के बीच पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैलने लगी हैं। इसी बीच सिकंदराबाद क्षेत्र की इंडेन गैस सर्विस ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए स्पष्ट किया है कि गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी भी तरह की कमी नहीं है।
इंडेन गैस सर्विस के अनुसार, इंडियन ऑयल की ओर से गैस की सप्लाई में कोई कटौती नहीं की गई है। सभी उपभोक्ताओं को उनकी मांग के अनुरूप पहले की तरह नियमित रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। एजेंसी ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही गैस बुक कराएं।
एजेंसी प्रबंधन ने बताया कि किसी भी स्तर पर अफरा-तफरी और जमाखोरी की स्थिति न बने, इसके लिए सरकार के निर्देशों के अनुसार गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए कुछ नियम लागू किए गए हैं। इन नियमों का उद्देश्य सभी उपभोक्ताओं को बिना किसी बाधा के गैस उपलब्ध कराना है। नए नियमों के तहत सभी उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही गैस बुकिंग के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है और बुकिंग केवल ऑनलाइन माध्यम से ही की जा सकेगी। गैस सिलेंडर की डिलीवरी लेते समय उपभोक्ताओं को DAC कोड देना भी जरूरी होगा। एजेंसी ने यह भी बताया कि जिन उपभोक्ताओं के पास सिंगल सिलेंडर कनेक्शन है, वे अपनी नजदीकी गैस एजेंसी से डबल बॉटल कनेक्शन (DBC) भी प्राप्त कर सकते हैं जिससे जरूरत पड़ने पर उन्हें अतिरिक्त सिलेंडर की सुविधा मिल सके।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments