Monday, March 9, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरस्वयं सहायता समूहों के संचालन में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही पांच महिलाओं...

स्वयं सहायता समूहों के संचालन में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही पांच महिलाओं को प्रतिक चिन्ह देकर किया सम्मानित


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला शक्तिकरण, महिलाओं के लिए रोजगार, सम्मान के लिए जुपिटर ऑडिटोरियम, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में
पिंक रोजगार महाकुंभ 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा महिला कल्याण विभाग सहित विभिन्न योजनाओं में लाभ प्राप्त कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नव-नियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्रों का वितरण, उत्कृष्ट महिला कार्मिकों और मेधावी बालिकाओं का सम्मान एवं नारी शक्ति अवॉर्ड, कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी बालिकाओं को चेक वितरण एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के बीमा प्रीमियम और साड़ी/वर्दी हेतु ₹3,849 लाख की धनराशि का डीबीटी के माध्यम से अंतरण किया गया।
रोजगार उपलब्ध कराने वाले प्लेटफॉर्म ‘रोजगार संगम पोर्टल’ के मोबाइल ऐप की भी मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा लॉन्चिंग की गई। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विकास भवन सभागार, बुलंदशहर में किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रुति, मा0 विधायक सिकंदराबाद लक्ष्मीराज सिंह, मा0 विधायक स्याना देवेंद्र सिंह लोधी, मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल, मा0 अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बुलंदशहर दीप्ति मित्तल ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की लाभार्थी 15 बालिकाएं जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, वुशू की 05 नेशनल चैंपियन बालिकाए जिन्होंने खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है तथा जनपद में स्वयं सहायता समूहों के संचालन में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही 05 महिलाओं को प्रतिक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में नवनियुक्त मुख्य सेविका, बाल विकास एवं पुष्पहार निशा को नियुक्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त एनआरएलएम सूबेदार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी जय प्रकाश यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी, महिला कल्याण अधिकारी रूचिका सहित विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व स्याना मंडल मीडिया प्रभारी गौरव त्यागी स्याना की ओर से होली एवं ईद की दिली मुबारकबाद



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments