बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा ): जनपद बुलंदशहर की बेटी शिखा आईएएस अफसर बनने के बाद रविवार को अपने घर लौटी जहाँ लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया और फूल-मालाओं पहनाकर शुभकामनायें दी।
आपको बता दें कि बुलंदशहर की बेटी ने 113वीं रैंक हासिल कर आईएएस में चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। जैसे ही इस बड़ी उपलब्धि की खबर घर पहुंची, परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। सबसे भावुक पल तब देखने को मिला जब शिखा के दादा अपनी पोती की सफलता की खबर सुनकर खुशी के आंसू रोक नहीं पाए। उनके दादा एक समय चपरासी के पद पर कार्यरत थे, जबकि उनके पिता भी एक इंटर कॉलेज में चपरासी के रूप में नौकरी कर रहे हैं। शिखा ने दिन-रात मेहनत कर अपने सपने को सच कर दिखाया। बताया जा रहा है कि शिखा बचपन से ही पढ़ाई में बेहद मेधावी रही हैं और उनका सपना प्रशासनिक सेवा में जाकर समाज के लिए काम करने का था। लगातार संघर्ष और कई वर्षों की तैयारी के बाद आखिरकार उन्होंने IAS बनकर अपने परिवार के साथ-साथ पूरे जिले को गौरवान्वित कर दिया। शिखा की इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व स्याना मंडल मीडिया प्रभारी गौरव त्यागी स्याना की ओर से होली एवं ईद की दिली मुबारकबाद




