Saturday, April 25, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरटी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत पर...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत पर बुलंदशहर में जश्न का माहौल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा ): टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 96 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर विश्व कप पर कब्जा कर लिया। जैसे ही भारत की जीत की खबर आई, पूरे देश के साथ-साथ बुलंदशहर जिले में भी जश्न का माहौल बन गया। क्रिकेट प्रेमियों ने सड़कों पर उतरकर भारत की जीत का जमकर जश्न मनाया।
बुलंदशहर के बस अड्डे पर हजारों की संख्या में क्रिकेट प्रेमी एकत्रित हो गए। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर भारत की ऐतिहासिक जीत की खुशी मनाई। युवाओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ नाच-गाकर टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया। इस दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
क्रिकेट प्रेमियों का कहना था कि भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में भी दमदार प्रदर्शन करते हुए 96 रन से जीत हासिल कर देश का नाम रोशन किया है। भारत की इस ऐतिहासिक जीत पर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जश्न के दौरान युवाओं ने तिरंगा लहराते हुए नजर आए।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व स्याना मंडल मीडिया प्रभारी गौरव त्यागी स्याना की ओर से होली एवं ईद की दिली मुबारकबाद



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments