बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र के एक शमशान घाट से जुड़ा रहस्यमयी मामला सामने आया है। पिछले करीब 10 से 12 वर्षों से शमशान घाट में रहकर सेवा कर रहे सेवादार “बिन्नामी बाबा” अचानक लापता हो गए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, जब स्थानीय लोगों को दो दिन तक बाबा दिखाई नहीं दिए तो उन्हें संदेह हुआ। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जब बाबा के कमरे में पहुंची तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गई। कमरे के अंदर और आसपास चारों तरफ खून ही खून फैला हुआ था। पुलिस की जांच में कमरे से शमशान घाट के पास बह रही काली नदी तक खून के निशान भी पाए गए, जिससे मामला और अधिक रहस्यमयी हो गया है। हालांकि कमरे में बाबा कहीं नहीं मिले। इस दौरान पुलिस को कमरे में बाबा का पालतू कुत्ता मृत अवस्था में पड़ा मिला, जबकि कमरे से कुछ दांत भी बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में ये दांत किसी जानवर के बताए जा रहे हैं, हालांकि पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
बुलंदशहर: शमशान घाट से रहस्यमयी तरीके से लापता हुए “बिन्नामी बाबा”, कमरे में खून के निशान और मृत मिला कुत्ता
RELATED ARTICLES



