बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई के मोहल्ला चौधरी खेल में मंगलवार शाम एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर की ऊपरी मंजिल के कमरे में फंदे से लटका मिला। मोहल्ला चौधरी खेल निवासी आरिफ, जो फेरी लगाकर सामान बेचने का काम करता है, उसकी शादी तीन माह पूर्व बुलंदशहर के मोहल्ला मुस्तफा दमडा रोड निवासी 22 वर्षीय सोनी के साथ हुई थी। मंगलवार शाम जब परिजन कमरे में पहुंचे तो सोनी का शव फंदे से लटकता मिला। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
नवविवाहिता का फंदे से लटका मिला शव
0
6
RELATED ARTICLES



