बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में भू-माफियों ने दो युवकों को जमीन दिलाने के नाम पर 26 लाख रुपए हड़प लिए जिसके बाद पीड़ित एसएसपी कार्यालय पहुंचे और मामले में शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं।
आपको बता दें कि देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी रणवीर सिंह व जहांगीराबाद के गांव शिवाल निवासी नवीन सैनी ने एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि भू-माफियों ने उन्हे मालागढ़ में जमीन दिखाई और 26 लाख रुपए हड़प लिए। पीड़ितों ने मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले में कार्यवाही की मांग की हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
जमीन दिलाने के नाम पर 26 लाख रुपए हड़पने का आरोप
RELATED ARTICLES



