Saturday, March 14, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरजिलापूर्ति अधिकारी: घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, 48 घंटे में...

जिलापूर्ति अधिकारी: घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, 48 घंटे में हो रही डिलीवरी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि पूरे जनपद में घरेलू गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है और उपभोक्ताओं को निर्धारित समय के भीतर गैस की आपूर्ति की जा रही है।
जिलापूर्ति अधिकारी के अनुसार, जिले की सभी गैस एजेंसियों पर तीनों कंपनियों के सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। उपभोक्ताओं द्वारा गैस बुकिंग कराने के बाद अधिकतम 48 घंटे के भीतर सिलेंडर की डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि कहीं भी गैस की कमी जैसी कोई स्थिति नहीं है। यदि किसी उपभोक्ता को गैस की आपूर्ति में अनावश्यक देरी होती है या एजेंसी स्तर पर कोई समस्या सामने आती है तो इसकी शिकायत संबंधित एजेंसी या जिला पूर्ति कार्यालय में की जा सकती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गैस की कमी से जुड़ी अफवाहों पर ध्यान न दें।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments