बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना पुलिस ने रविवार को ऑनलाइन ठगी किए गए कुल 23,200/- रूपए पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराए। रूपए वापस पाकर पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
आपको बता दें कि 13 मार्च 2026 को धर्मराज पुत्र देवराज निवासीगण थाना स्याना जनपद बुलन्दशहर द्वारा गलत यूपीआई पड जाने के कारण कुल 23,200/- रुपये की धनराशि किसी गलत खाते में ट्रांसफर हो गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना स्याना पर प्रार्थना पत्र दिया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में थाना स्याना साइबर हैल्प डेस्क द्वारा अथक परिश्रम करते हुए आज 15 मार्च 2026 को पीड़ित के 23,200/- रुपये खाते में वापस कराये गये। आवेदक द्वारा थाना स्याना पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
ऑनलाइन ठगी के 23,200/- रूपए पीड़ित के खाते में कराए वापस
RELATED ARTICLES



