Monday, March 16, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरशिकारपुर: गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी कतार

शिकारपुर: गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी कतार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की सुबह से ही गैस एजेंसियों पर लोगों की लंबी कतार लग गई। गैस एजेंसी पर गैस ना होने की वजह से मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। उपभोक्ताओं का कहना हैं कि पिछले दो दिनों से सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित हैं। गैस ना मिलने की वजह से लोगों में काफी आक्रोश हैं।
आपको बता दें कि गैस एजेंसी के बाहर सोमवार को एक पोस्टर चस्पा किया गया। जिस पर लिखा था कि आज यानी सोमवार को गैस नहीं हैं जिसके बाद महिला और पुरुष मायूस होकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे हैं। वहीं गैस एजेंसी प्रबंधक निहाल सिंह ने बताया कि पीछे से ही गैस की सप्लाई कम हो गई हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को गैस नहीं दी जा रही हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments