बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर क्षेत्र में एक दामाद ने अपने ससुर को ही ठग लिया। आरोपी दामाद ने ससुर के बैंक खाते से 32 लाख रूपए रकम एठ लिए और ससुर के नाम पर लाखों रुपए का लोन भी ले लिया। पीड़ित पक्ष द्वारा विरोध करने पर आरोपी दामाद ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए आरोपी दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि मोहल्ला पोखर के रहने वाले पीड़िता स्वाति शर्मा ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि उनके पिता 70 वर्षीय अनिल कुमार शर्मा लंबे समय से बीमार चल रहे हैं और चलने-फिरने में भी असमर्थ है। पीड़िता के पति दीपक निवासी गांव रिवाड़ा थाना जहांगीराबाद ने चुपचाप से अपने ससुर का मोबाइल फोन और सिम हासिल कर लिया जो कि उनके बैंक खाते से लिंक था। इसके बाद आरोपी ने नेट बैंकिंग एक्टीवेट की और 20 नवंबर 2021 से 15 अप्रैल 2023 के बीच कुल 60 बार में 17.69 लाख रूपए खाते बैंक ऑफ़ बड़ौदा में ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद आरोपी ने अपने ससुर के नाम पर 7.53 लाख रूपए का लोन भी पास कर लिया जिसकी मासिक किस्त 20 हजार रूपए पीड़ित के खाते से कटती रही। इसके बाद धोखे से चेकबुक पर हस्ताक्षर कराकर दीपक ने अपने परिचितों कुलदीप और रविंद्र के खातों में लाखों रुपए भेजे और 7.09 लाख रुपये नकद निकाल लिए। पीड़ित को मामले की जानकारी तब हुई जब उन्हें बैंक स्टेटमेंट में भारी गड़बड़ी मिली। बेटी स्वाति और ससुर अनिल शर्मा ने जब दीपक से पैसों का हिसाब मांगा, तो आरोपी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल ली और पैसे मांगने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी दामाद दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
दामाद ने बीमार ससुर से ठगे 32 लाख रुपए, मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES



