बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ की पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को एक आरोपी को ग्राम खैलिया कल्याणपुर वाले रास्ते से 1100 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान शहरूद्दीन उर्फ बाबू पुत्र निजामुद्दीन निवासी ग्राम खैलिया कल्याणपुर थाना अहमदगढ जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
1100 नशीली गोलियों समेत एक आरोपी गिरफ्तार
0
4
RELATED ARTICLES



