Saturday, March 21, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा जंक्शन: अमृत भारत एक्सप्रेस के पेंटो में शॉर्ट सर्किट के बाद...

खुर्जा जंक्शन: अमृत भारत एक्सप्रेस के पेंटो में शॉर्ट सर्किट के बाद लगी आग, चार घंटे बाद हुई ट्रेन अपने गंतव्य की ओर रवाना


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बिहार के गया से दिल्ली जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस के इंजन के पेंटो में शॉर्ट सर्किट के बाद अचानक आग लग गई जिसके बाद लोको पायलट ने ट्रेन को बुलंदशहर जिले के खुर्जा जंक्शन पर रोक दिया। वहां टीएक्सआर की टीम ने इंजन में आई तकनीकि खराबी को ठीक किया। इसके बाद ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
आपको बता दें कि स्टेशन अधीक्षक घनश्याम मीना ने बताया कि ट्रेन संख्या 13697 अमृत भारत एक्सप्रेस गुरुवार को बिहार के गया से रवाना हुई थी और शुक्रवार को पुरानी दिल्ली स्टेशन पहुंचनी थी। अलीगढ़ जंक्शन के बाद से ट्रेन में कोई तकनीकी समस्या सामने आई। ऐसे में लोको पायलट ने इंजन में तकनीकी समस्या की सूचना खुर्जा जंक्शन रेलवे प्रबंधन को दी जिसके बाद खुर्जा जंक्शन पर प्लेटफार्म नंबर एक से पहले ही ट्रेन को रोक दिया गया। तभी इंजन के पेंटो (रेलवे लाइन के ऊपर लगे बिजली के तारों से इंजन को जोड़ने या विद्युत प्रवाह देने वाला उपकरण) में शॉर्ट सर्किट के बाद आग लग गई थी, जिसको समय रहते हुए शांत कराया गया। इसके बाद इंजन बंद हो गया था तो ट्रेन को अतिरिक्त इंजन की मदद से लूप लाइन पर खड़ा किया गया, जिससे अन्य ट्रेनों का आवागमन बाधित नहीं हो। ट्रेन को जंक्शन पर लाया गया और टीएक्सआर की टीम पेंटो और अन्य पुर्जे ठीक करने में जुट गई। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई यात्री तो अन्य ट्रेन की मदद से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। टीएक्सआर की टीम पेंटो और अन्य पुर्जे ठीक कर ट्रेन को अपने गंतव्य की ओर रवाना किया गया।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments