बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में बच्चे गले से आर-पार हुए सरिए के मामले में चिकित्सकों ने तीन घंटे का सर्च ऑपरेशन चलाया। ऑपरेशन के बाद बच्चा अब स्वस्थ है। फिलहाल बच्चा आईसीयू में भर्ती है।
आपको बता दें कि गांव मिर्जापुर निवासी एक बच्चा शनिवार सुबह गेंद से खेल रहा था। खेलते समय बच्चे की गेंद खाली प्लॉट में जा गिरी। प्लॉट में लगा सरिया बच्चे के गले के आर-पार हो गया था। परिजनों ने बच्चे को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। जहां चिकित्सकों ने बच्चे का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन कर बच्चे के गले से सरिया निकाला गया जिसके बाद बच्चे की जान बच सकी। फिलहाल बच्चा आईसीयू में भर्ती है।
बुलंदशहर: 3 घंटे के ऑपरेशन के बाद बच्चे के गले से निकला सरिया
RELATED ARTICLES



