Wednesday, May 13, 2026
HomeFeaturedSALEMPUR NEWS || सलैमपुर खबरअवैध तमंचे के साथ एक गिरफ्तार

अवैध तमंचे के साथ एक गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सलेमपुर क्षेत्र की पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सोमवार को एक अभिसूचना के आधार पर गांव लक्ष्मणगढी के पास से आरोपी मुम्तयाज को अवैध तमंचा मय कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुम्तयाज पुत्र असगर अली निवासी ग्राम चिट्टा उर्फ चिरचिटा थाना सलेमपुर जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना सलेमपुर पर मुअसं-54/26 धारा 3/25 शस्त्र अधि० पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments