Tuesday, March 24, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरसात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर क्षेत्र के एक मोहल्ले में घर के बाहर खेल रही सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ एक युवक द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। शोर की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो युवक मौके से भाग गया। परिजनों ने मामले में तहरीर देते हुए नामजद आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आपको बता दें कि क्षेत्राधिकारी शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि मामला 21 मार्च की रात करीब आठ बजे का है। एक बच्ची घर के बाहर खेल रही थी तभी आरोपी आदिल ने उसके साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ एकत्र होती देख आरोपी मौके से भाग निकला। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments