बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन से स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1090, 112 एवं अन्य महिला हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं।
स्कूटी रैली रिजर्व पुलिस लाइन से शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और बाजारों से होकर निकली, जहां पुलिसकर्मियों द्वारा लोगों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और कानून संबंधी जानकारी दी गई। रैली के माध्यम से लोगों को महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करने तथा किसी भी अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी, महिला पुलिसकर्मी एवं मिशन शक्ति टीम की सदस्याएं मौजूद रही।
बुलंदशहर: नवरात्रि पर मिशन शक्ति स्कूटी रैली को एएसपी नगर ने दिखाई हरी झंडी
RELATED ARTICLES



