Friday, May 22, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरसिकंदराबाद: विकास को मिलेगी नई रफ्तार, विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने CM योगी...

सिकंदराबाद: विकास को मिलेगी नई रफ्तार, विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने CM योगी से की मुलाकात


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र में जनसुविधाओं के विस्तार और समग्र विकास को लेकर क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर महत्वपूर्ण प्रस्ताव सौंपा है। इस मुलाकात में क्षेत्र के विकास से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि सिकंदराबाद नेशनल हाईवे पर लगभग 100 बीघा भूमि उपलब्ध है, जहां वर्तमान में एक जर्जर नॉर्मल स्कूल स्थित है। उन्होंने इस भूमि के श्रेणी परिवर्तन (लैंड यूज़ चेंज) का प्रस्ताव रखते हुए यहां जनहित से जुड़ी सुविधाओं के विकास की योजना प्रस्तुत की।
विधायक के अनुसार, भूमि का श्रेणी परिवर्तन होने के बाद इस स्थान पर शैक्षणिक संस्थान, अस्पताल, पार्क, सरकारी कार्यालय या अन्य जनसुविधाओं से जुड़े प्रोजेक्ट विकसित किए जा सकते हैं, जिससे सिकंदराबाद क्षेत्र के लोगों को सीधे लाभ मिलेगा और क्षेत्र का समग्र विकास होगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments