Wednesday, March 25, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरवैरा फिरोजपुर में धूमधाम से निकाली गई माता चामुंडा देवी की भव्य...

वैरा फिरोजपुर में धूमधाम से निकाली गई माता चामुंडा देवी की भव्य झांकी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव वैरा फिरोजपुर में बुधवार को माता चामुंडा देवी की भव्य झांकी बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। झांकी का शुभारंभ गुड्डन बाबा के मंदिर से हुआ, जो पूरे गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई चामुंडा देवी मंदिर पर जाकर संपन्न हुई।
झांकी के दौरान गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए झांकी के साथ चल रहे थे। जगह-जगह ग्रामीणों ने झांकी का स्वागत किया और प्रसाद वितरण भी किया गया।
झांकी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अमित कुमार उर्फ मोनू और बाबा अमरनाथ रहे। उन्होंने माता चामुंडा देवी का आशीर्वाद लेकर गांव की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के संयोजक वीरेंद्र कुमार, अरविंद त्यागी, गौरव त्यागी, रोशन कुमार, हनी त्यागी, कुशल पाल त्यागी, ग्राम प्रधान मोनू, आकाश, लाल सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। झांकी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्याना कोतवाली से कोतवाल यज्ञदत्त शर्मा, दरोगा रवि उपाध्याय और दरोगा अमित कुमार पुलिस बल के साथ तैनात रहे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments