बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के भव्य उद्घाटन के अवसर पर नोएडा में विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक मौके को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं और बुलंदशहर जिले से बड़ी संख्या में लोगों को रैली स्थल तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।
एआरटीओ प्रवर्तन नीतू शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बुलंदशहर जिले से रैली में लोगों को ले जाने के लिए करीब 650 बसों की मांग प्राप्त हुई है। इनमें से लगभग 250 बसें गाजियाबाद से मंगाई जा रही हैं, जबकि शेष बसों की व्यवस्था जिले के विभिन्न स्कूलों और निजी बस संचालकों के माध्यम से की जाएगी। प्रशासन द्वारा बसों के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि बसों की उपलब्धता, सुरक्षा और सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि रैली में शामिल होने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
नोएडा एयरपोर्ट उद्घाटन पर भव्य रैली, बुलंदशहर से जाएंगी 650 बसे
RELATED ARTICLES



