बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद नगर में विद्युत विभाग द्वारा बकाया बिल वसूली को लेकर रविवार को बड़ा अभियान चलाया गया। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर एसडीओ रवि कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर लंबे समय से बिजली बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान टीम ने बकायेदार उपभोक्ताओं के घर-घर पहुंचकर बकाया बिल जमा करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिन उपभोक्ताओं ने लंबे समय से बिल जमा नहीं किया था, उनके बिजली कनेक्शन मौके पर ही काट दिए गए। विभाग की सख्ती को देखते हुए कई उपभोक्ताओं ने कनेक्शन कटने के डर से मौके पर ही अपना बकाया बिल जमा कर दिया।
विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बकाया बिल जमा न करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने की अपील की, ताकि कनेक्शन काटने की कार्रवाई से बचा जा सके। विद्युत विभाग की इस कार्रवाई से बकायेदार उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा रहा और पूरे नगर में अभियान की चर्चा होती रही।
सिकंदराबाद: विद्युत विभाग की बड़ी कार्रवाई, बकाया वसूली अभियान में कटे कई कनेक्शन
RELATED ARTICLES



