Sunday, March 29, 2026
HomeFeaturedNARAURA NEWS || नरौरा खबरपुत्री की हत्या करने वाले पिता को पुलिस ने भेजा जेल

पुत्री की हत्या करने वाले पिता को पुलिस ने भेजा जेल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरौरा की पुलिस ने रविवार को पुत्री की गैर इरादतन हत्या करने वाले पिता को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिता के कब्जे से पुलिस को घटना में इस्तेमाल एक डंडा बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी की पहचान पुष्पेन्द्र उर्फ पप्पू शर्मा पुत्र स्व० बाबू शर्मा निवासी ग्राम रतनपुर थाना नरौरा जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि मृतका पुत्री की मां आरती द्वारा शुक्रवार को तहरीर दी गयी कि उसके पति पुष्पेन्द्र उर्फ पप्पू शर्मा द्वारा उसकी पुत्री (उम्र करीब 12 वर्ष) की डंडे से पिटाई कर दी थी जिससे उसकी पुत्री की मृत्यु हो गई। उक्त सम्बन्ध में थाना नरौरा पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 56/2026 धारा 115(2)/351(3)/105 बीएनएस पंजीकृत किया गया। घटना के क्रम में रविवार को थाना नरौरा पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्त पुष्पेन्द्र उर्फ पप्पू शर्मा को ग्राम चौढेरा रतनपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी की निशांदेही से घटना प्रयुक्त डंडा बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments