Tuesday, March 31, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा जंक्शन रोड पर जाम लगने से लोग परेशान

खुर्जा जंक्शन रोड पर जाम लगने से लोग परेशान


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन रोड पर सोमवार को जाम की स्थिति पैदा हो गई जिसकी वजह से वाहनों के पहिए थम गए और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई जिसकी वजह से लोगों को परेशानी हुई।
आपको बता दें कि सोमवार की शाम खुर्जा जंक्शन रोड पर 4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम लगने से वाहन सड़क पर रेंगते हुए दिखाई दिए। 2 मिनट की दूरी तक तय करने में काफी देर लग गई। परेशान लोगों ने अधिकारियों को जीभर कर कोसा और मामले का स्थाई समाधान निकालने की मांग की।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments