Friday, April 3, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरथार की छत पर बैठकर स्टंट करने का वीडियो वायरल, पुलिस के...

थार की छत पर बैठकर स्टंट करने का वीडियो वायरल, पुलिस के कार्यशैली पर उठे सवाल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ-बदायूं हाईवे पर परशुराम चौक के पास थार गाड़ी की छत पर बैठकर एक युवक स्टंट करता हुआ नजर आ रहा है जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो के बाद से लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं।
आपको बता दें कि बुलंदशहर जिले में लगातार हो रहे स्टंटबाजी से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यातायात पुलिस सोई हुई है और स्टंटबाज खुलेआम सड़कों पर अपनी मनमानी कर रहे हैं। अब ऐसा ही एक मामला शिकारपुर क्षेत्र के मेरठ-बदायूं हाईवे पर परशुराम चौक का सामने आया है। जहां थार गाड़ी सड़क पर तेजी से दौड़ रही है और उसकी छत पर एक युवक बैठा हुआ है।अगर गाड़ी का जरा-सा भी संतुलन बिगड़ा है तो एक बड़ा हादसा हो सकता है। यह युवक अपने साथ-साथ औरों की जान को जोखिम में डाल रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद से स्थानीय नागरिकों ने यातायात पुलिस पर सवाल खड़े किए हैं। यातायात पुलिस को मामले की जांच कर कार्यवाही करनी चाहिए।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments