बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ-बदायूं हाईवे पर परशुराम चौक के पास थार गाड़ी की छत पर बैठकर युवक द्वारा स्टंट किया जा रहा था जिसके बाद यातायात पुलिस ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया और थार गाड़ी का 13 हजार रूपए का चालान कर दिया है।
आपको बता दें कि शिकारपुर क्षेत्र के मेरठ-बदायूं हाईवे पर परशुराम चौक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक थार गाड़ी सड़क पर तेजी से दौड़ रही है और उसकी छत पर एक युवक बैठा हुआ है। अगर गाड़ी का जरा-सा भी संतुलन बिगड़ता है तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। यह युवक अपने साथ-साथ औरों की जान को जोखिम में डाल रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद तत्काल यातायात पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और थार गाड़ी का 13 हजार रूपए का चालान कर दिया। यातायात पुलिस का कहना है कि इस तरह की स्टंटबाजी के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
थार की छत पर बैठकर युवक ने किया स्टंट, गाड़ी का 13 हजार रूपए का चालान
RELATED ARTICLES



