बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव हजरतपुर पर रजवाहे के पास साइकिल व एक्टिवा की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, गांव हजरतपुर निवासी साइकिल सवार युवक चंद्रपाल अपने घर जा रहा था जैसे ही वह रजवाहे के पास पहुंचे तो एक्टिवा से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद युवक की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।


