Friday, April 3, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: गैस गोदाम पर उमड़ी भीड़, सिलेंडर न मिलने से उपभोक्ता परेशान

बुलंदशहर: गैस गोदाम पर उमड़ी भीड़, सिलेंडर न मिलने से उपभोक्ता परेशान


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर क्षेत्र की चांदपुर रोड स्थित इंडियन गैस गोदाम पर शुक्रवार को उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गैस सिलेंडर की किल्लत और बुकिंग के बाद ओटीपी न आने की समस्या ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद कई उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, उन्होंने समय पर गैस बुकिंग कराई थी, लेकिन ओटीपी न मिलने के कारण सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इस तकनीकी दिक्कत के चलते गोदाम पर अफरा-तफरी जैसे हालात बन गए हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि सुबह से ही लंबी कतारें लगी हुई हैं और महिलाओं व बुजुर्गों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments