बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र के गांव खानपुर में गुरुवार की शाम कुत्ते द्वारा बुजुर्ग पर हमला करने का मामला सामने आया है जिससे बुजुर्ग घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर बुजुर्ग को कुत्ते से छुड़ाया।
आपको बता दें कि 75 वर्षीय खुशहाल सिंह ने बताया कि गुरुवार की शाम वह गांव खानपुर में अपनी बेटी से मिलने के लिए जा रहे थे जैसे ही वह चोला स्टेशन के पास पहुंचे तो अचानक कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि चोला स्टेशन के पास आग में आवारा कुत्तों का जमावड़ा रहता है जो अक्सर राह चलते लोगों पर अचानक हमला कर देता है।
बेटी से मिलने जा रहे बुजुर्ग पर कुत्तों ने किया हमला, घायल
RELATED ARTICLES



