बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के जिला प्रदर्शनी में रविवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नुमाइश मैदान स्थित रविंद्र नाट्यशाला के पास बने पार्क में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 42 वर्ष प्रतीत हो रही है। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी प्रखर पाण्डेय ने बताया कि प्राथमिक जांच में शव पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया मामला अत्यधिक शराब के सेवन से मौत का प्रतीत हो रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई और तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर पहचान कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
नुमाइश मैदान में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शराब के अत्यधिक सेवन से मौत की आशंका
RELATED ARTICLES



